खरसिया। सड़क ठेकेदार और क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की शनिवार की सुबह निर्मम हत्या कर दी गई थी। शाम होने से पहले पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के क्रेसर से उसकी जमीन खराब हो रही थी जिससे आरोपी रंजिश रखता था।


खरसिया शहर के नामी सड़क ठेकेदार व क्रशर संचालक राजेश अग्रवाल का बानीपाथर में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। सुबह करीब 11:40 बजे थाना प्रभारी खरसिया सुम्मतराम साहू को सूचना मिली कि बानीपाथर क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की क्षत-विक्षत लाश उसके क्रेसर खदान के पास पड़ी हुई है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेज ढिया। जहां पीएम बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जिले में नाकेबंदी कर दी गई। पूरे क्षेत्र में हत्यारे की सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी क्रेशर के पीछे बानीपाथर जंगल में छिपे हुए है। इसके बाद एसडीओपी, टीआई और पूरी टीम जंगल में की घेराबंदी कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ घंटों के मेहनत के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हो गई। मृतक के वारिशानों ने बताया कि इनकी खदान से लगी हुई धोबीलाल मवार निवासी बानीपाथर की जमीन है। धोबीलाल मवार कसर खदान से जमीन प्रभावित होने पर राजेश अग्रवाल से रंजिश रखता था।
आरोपी धोबीलाल मवार पिता अंजोर मवार उम्र 39 साल निवासी बानीपाथर थाना खरसिया जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से राजेश अग्रवाल के सिर, चेहरे, गला पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना एवं गिरफ्तारी से बचने जंगल में छिपना कबूल किया। जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में चंद घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी भूपदेवपुर, चौकी प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी छाल एवं थाना खरसिया, छाल, भूपदेवपुर, चौकी खरसया के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
