रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 3455 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 13066 हो गए हैं।
3455 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 69 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 4 मौतें हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 463, राजनांदगांव 85, बालोद 20, बेमेतरा 8, कबीरधाम 14, रायपुर 1024, धमतरी 30, बलौदाबाजार 47, महासमुंद 5, गरियाबंद 4, बिलासपुर 372, रायगढ़ 455, कोरबा 319, जांजगीर-चांपा 177, मुंगेली 22, जीपीएम 4, सरगुजा 65, कोरिया 34, सूरजपुर 29, बलरामपुर 11, जशपुर 189, बस्तर 11, कोंडागांव 9, दंतेवाड़ा 7, सुकमा 30, कांकेर 17, नारायणपुर 0, बीजापुर 14, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1020811 मरीज मिले हैं। जिसमें से 994132 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13066 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13613 मौतें हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आज 46 हजार 495 सैम्पलों की जांच हुई। जांच में प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 7.43 प्रतिशत है। आज 08 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.43 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 46 हजार 495 सैंपलों की जांच में से 3455 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 98 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के 92 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
