रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा धमतरी, विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक चंदन कश्यप सुकमा, विधायक संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
