बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ संजुला शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वे पिछले एक साल से गायब है। न तो स्थानांतरित जिले में ज्वाइनिंग दे रही है और न ही विभाग को उनके संबंध में कोई सूचना है।बिलासपुर, मुंगेली, बलोदा बाजार और भाटापारा जैसे जिले में पदस्थ रहते हुए विवादों में घिरी तथा अनेक गंभीर शिकायतों के बाद बलोदा बाजार भाटापारा जिले में स्थानांतरित डीपीओ श्रीमती संजुला शर्मा पिछले एक साल से नदारत है और स्थानांतरित स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं के कारण विभाग ने निलंबित कर दिया है। महिला एवम बाल विकास विभाग में संजुला शर्मा जैसे और भी कई अधिकारी है जो तबादला होने के 6 माह बाद भी नए स्थान पर कार्यभार नही संभाला है। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हाकित कर उनके खिलाफ भी कारवाई करेगा ?
जानकारी के मुताबिक श्रीमती संजुला शर्मा राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मुंगेली में पदस्थ थी उनकी कार्यशैली को लेकर उनके खिलाफ ढेर सारी गंभीर शिकायतों को देखते हुए विभाग ने उनका तबादला बिलासपुर किया। उसके बाद बिलासपुर में भी विवादित होने पर उनका ट्रांसफर बलोदा बाजार कर दिया गया। बलौदा बाजार में पदस्थ रहने के दौरान उन पर 50 से अधिक कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन नही करने का आरोप लगा था । इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 11 जून 2021 को सचिव को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजुला शर्मा द्वारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अधिकारी कर्मचारियों का वर्ष 2019 20 के गोपनीय प्रतिवेदनो में मतांकन नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में संचालनालय के पत्र दिनांक 25 मार्च 2021 द्वारा श्रीमती संजना शर्मा उपसंचालक तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को वर्षात 31मार्च 2021 की स्थिति के गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन करने के निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद भी श्रीमती संजुला शर्मा द्वारा गोपनीय प्रतिवेदनो में मताकन नहीं किया गय गया। लगभग 60 अधिकारी कर्मचारी के वर्ष 2019 – 20 के गोपनीय प्रतिवेदन में मतांकन न करने के संबंध में श्रीमती संजुला शर्मा के विरुद्ध शिकायत की गई। दिनांक 16 दिसंबर 2020 को विभागीय आदेश द्वारा श्रीमती संजुला शर्मा को जिला कार्यक्रम अधिकारी बलौदा बाजार भाटापारा से क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर स्थानांतरित कर दिया गया। श्रीमती शर्मा को बलौदा बाजार से 28 दिसंबर 2020 को भार मुक्त कर दिया गया परंतु उनके द्वारा अवकाश आवेदन लगाकर प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिनांक 11 जनवरी 2021 से 25 फरवरी 2021 तक 48 दिवस का अर्जित अवकाश हेतु आवेदन दिया गया। इस संबंध में श्रीमती संजुला शर्मा को संचालक के पत्र दिनांक 11 मई 2021 द्वारा दी गई दवाइयों ,सलाह की पर्ची इत्यादि सहित सात दिवस में उपलब्ध कराने हेतु उनके द्वारा दिए गए अवकाश कालीन पते पर पत्र प्रेषित किया गया था किंतु डाक विभाग द्वारा प्राप्त कर्ता बाहर है आने का निश्चित ही मालूम नहीं होने के कारण वापस कर दिया गया। श्रीमती शर्मा उपसंचालक रामखेलावन बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा उनके विरूद्ध की गई शिकायत के संबंध में अपर कलेक्टर जिला बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी पाए जाने पर शासन द्वारा 9 अप्रैल 2021 के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसे उनके अवकाश पर प्रेषित किया गया था किंतु डाक विभाग द्वारा प्राप्तकर्ता को लगातार बाहर रहने के कारण वापस कर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि श्रीमती संजूला शर्मा उप संचालक द्वारा शासकीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण अनावश्यक रूप से अधिकारियों कर्मचारियों का प्रतिवेदन की जाने से परीक्षा अवधि समयमान एवं पदोन्नति संबंधी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में श्रीमती संजुला शर्मा से गोपनीय प्रतिवेदन लिखने के अधिकार को प्रत्या हरित करते हुए किसी अन्य अधिकारी को उक्त अवधि के गोपनीय प्रतिवेदन लिखने का अधिकार प्रत्यायोजित किया जाए जो 1965 के नियम 3 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है।
इसी तरह विभाग के 4 सहायक संचालकों ने संजूला शर्मा के खिलाफ गंभीर शिकायतें करते हुए कहा है कि योजनाबद्ध रूप से कार्य करते हुए अधिकारियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से श्रीमती संजुला शर्मा द्वारा संकाय सदस्य शालिनी दलेला के साथ मिलकर 26 जून 2019 से 27 जून 2019 को लगातार ऐसी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई और अभद्र आचरण किया गया कि हम विचलित हो व्यथित हो उनके कक्ष में आए और वह हमें अनर्गल बातें कर उत्तेजित कर वीडियो बना सकें। क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान का क्षेत्राधिकार छत्तीसगढ़ के 10 जिलों तक फैला है ऐसे महत्वपूर्ण और सम्माननीय संस्थान की प्रमुख के पद पर ऐसी महिला अधिकारी पदस्थ है जो स्वयं अपने ही अधीनस्थों के विरुद्ध साजिश करती है और संवेदनहीनता एवं क्रूरता का परिचय देते हुए अपने प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों को रात में सामान समय बाहर निकालने की धमकी देती है। उपरोक्त परिस्थितियों में उप संचालक श्रीमती संजुला शर्मा के विरुद्ध समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
प्राप्त शिकायतों और एक साल तक पदभार ग्रहण नहीं करने के कारण संजुला शर्मा को विभाग ने निलंबित कर दिया है ।अभी विभाग में कई और ऐसे अधिकारी है जो स्वास्थ्य गत कारणो का बहाना कर पिछले 6 माह से नव पदस्थ स्थानों में पदभार ग्रहण नहीं किए है और जिनके विरुद्ध कई जांच भी संस्थित है ।विभाग को ऐसे अनुशासनहीन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
