रायपुर। ACB की टीम ने निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उन्हें फ्लाईट से रायपुर जाएगा।
निलंबित IPS जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दिन पूर्व ही आईपीएस जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई ACB/EOW की टीम के कोरोना संक्रमित होने की खबरे आई थीं। मगर अब जीपी सिंह के गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आ रही हैं की जीपी को अंधेरे में रखने के लिए ACB ने सुनियोजित तरीके से यह खबर फैलाई। बता दें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए एक याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से एसीबी ने गिरफ्तारी के लिए तैयारी तेज करते हुए एक स्पेशल टीम को दिल्ली रवाना किया था। जिसके बाद आज जीपी सिंह की गिरफ्तारी की खबर आ रही है।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह व उगाही जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया था। भिलाई के एक व्यापारी ने अपराध दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि 2016 में जीपी सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर 20 लाख की उगाही की थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
