बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत की लापरवाही से कर्रा गांव में दो सौ एकड़ फसल बर्बाद हो गया। किसान अब मुआवजा की मांग करने लगे है। लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन किसानों को सुनने के लिए भी तैयार नही है। आज इस मामले को जिला पंचायत नूरी कौसिक ने उठाया लेकिन वहां भी इसे गंभीरता से नही लिया गया।
अपने स्थापना काल से ही एनडीपीसी प्रबंधन क्षेत्र में अपनी मनमानी कर रहा है। चाहे वह सीएसआर मद की राशि खर्च करने का मामला हो या फिर प्लांटेशन करने का मामला हो। एनटीपीसी प्रबंधन की मनमानी का शिकार अब किसान भी होने लगे है। ताजा मामला ग्राम कर्रा का है जहां पर एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही के कारण 60 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। यहां के किसान लगभग 2 सौ एकड़ कृषि भूमि में तिवरा, चना और गेहूं की फसल ले रहे थे। पिछले दिनों एनटीपीसी के डेम से रिसने वाले पानी को वापस डेम में डालने के लिए नाला बनाया और मिट्टी सिंचाई विभाग के हर में दाल दिया। जब नहर में पानी आया तो पानी किसानो के खेत मे घुस गया। यही नही 24 घंटे के अंदर कर्रा गांव के 2 सौ एकड़ खेत जिसमे चना, तिवरा और गेहूं की फसल खड़ी थी भर गया। पानी भरने के कारण पूरी फसल सड़ गई। जब गांव के लोग हंगामा किए तो एनटीपीसी प्रबंधन एक्सीवेटर भेजकर नहर की मिट्टी तो निकल दिया, लेकिन सिंचाई विभाग की नहर को तीन सौ मीटर तक खोदकर बर्बाद कर दिया। अब हर जैसी कोई चीज वहां पर दिखाई नही दे रही है। इस पूरे मामले को लेकर गांव के किसान पिछले दिनों एनटीपीसी प्रबंधन से मुलाकात की और मुआवजे की मांग किया। लेकिन प्रबंधन किसानों की एक न सुनी। आज इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य नूरी कौसिक ने सामान्य सभा की बैठक में उठाया लेकिन वहां भी इसे गम्भीरता से नही लिया गया। जबकि मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बंधी ने भी जिला पंचायत सदस्य नूरी कौसिक को सपोर्ट करते हुए मामला उठाया और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पहल करने की मांग की। लेकिन उनकी बातों को भी सामान्य सभा मे गंभीरता से नही लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
