

बिलासपुर। पंजाब से छत्तीसगढ में हेरोईन की सप्लाई करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। तोरवा पुलिस ने हेरोईन तस्कर और खरीददार सहित कुल 05 आरोपी गिरफतार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा – 21बी, 22बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस लगातार अवैध नशे के व्यापार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा हैं। उसी बीच पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बाहर राज्य से छत्तीसगढ के अनेक जिलो में नशीले पदार्थ हेरोईन की सप्लाई हो रही हैैं तथा बडी कीमतो में विक्रय किया जा रहा हैं। सूचना के बाद बिलासपुर पुलिस ने मुखबीर तैनात कर बाहरी लोगो के अलावा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 12.05.2026 को सूचना मिली कि तोरवा क्षेत्र रेल्वे स्टेशन के पास एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 22एबी 5247 में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्कर विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक निलेश पांडेय एवं तोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर कार सवार व्यक्ति रोड किनारे गाड़ी खडाकर खडी करके रुके व्यक्ति की घेराबंदी कर चेक किया। जांच में कार के अंदर 05 व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। कार में बैग की तलासी लेने पर बैग के अंदर एक बाटल में प्रतिबंधित नशीली पदार्थ हेरोईन पाया गया। उनके पास किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नही पाया गया। पूछताछ पर अपना नाम जितेंदर सिंह रंधावा, जगदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के द्वारा छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में बिक्री हेतु लाना बताये हैं। खरीदार शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे, अवि पाठक निवासी मुंगेली का होना पाया गया। आरोपीयो के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ हेरोईन वजन 97.63 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त कार, स्कूटी, बिक्री रकम एवं मोबाईल फोन जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी, 29 के तहत कार्यवाही किया गया हैं। कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश पांडेय, उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सउनि देवेन्द्र तिवारी, प्रआर बलबीर सिंह, आर.अजय शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, संदीप शर्मा, मुपेन्द्र सिंह, अखिलेश राय, विवेक राय की भूमिका सराहनीय हैं।
00 गिरफतार आरोपी
01 जितेन्दर सिंह रधांवा पिता प्रीतम सिंह रंधावा उम्र 43 साल पता हदैतपुर भिलोवाल थाना कत्थुनगर अमृतसर पंजाब
02 जगदीप सिंह पिता तरलोक सिंह उम्र 38 साल पता ग्राम सुल्तानपिंड थाना पट्टीलोन जिला अमृतसर पंजाब
03 शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला पिता शेख सरकार उम्र 27 साल साकिन दीनदायल उपाध्याय नगर दाउपारा कोतवाली मुगेंली
04 अमित कुमार डाहिरे पिता विष्णु प्रसाद डाहिरे उम्र 24 साल साकिन कोलिहाडीह थाना कोतवाली मुगेली
05 अवि पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 23 साल साकिन कोतवाली मुगेंली
00 जप्त मश्रूका –
01 नशीली पदार्थ हेरोईन वजन 97.63 ग्राम
02 घटना मे प्रयुक्त अल्टो कार
03 घटना मे प्रयुक्त स्कूटी
04 एन्ड्राईड मोबाईल 05 नग
05 नशीली पदार्थ बिक्री रकम 57800 रू
जुमला कीमती 538000 रू
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
