जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि चारों की हत्या रात में सोते समय की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव की है। इसमें मृतकों के नाम पीताम्बर कश्यप, मेदनी प्रसाद कश्यप, कुमारी मोगरा और शांति बाई शामिल हैं। जांजगीर पुलिस के अनुसार मृतकों का घर बन रहा है। इसलिए सभी चारों निर्माणाधीन मकान में ही सो रहे थे। जब सुबह मिस्त्री काम करने के लिए मौके पर पहुंचा तो उसे चारों लोग खाटों पर बेसुध पड़े दिखाई दिए। उसने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी फिर गांव के सरपंच ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि सभी की लाशें खाट पर खून से सनी पड़ी है। घटना की खबर फैलते ही भवंतरा गांव में भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है और वारदात सोते समय अंजाम दी गई है। जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है। इस बीच गांव में मातम जैसा माहौल है। मृतकों के परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं। गांव में किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक ही रात में पूरा परिवार खत्म हो गया। ग्रामीणों में भी डर और गुस्से का माहौल है, कई लोग इसे पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
