जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार करके वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच में जमीन और पारिवारिक विवाद को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। गुरुवार दोपहर चारों मृतकों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात पहले मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और नातिन मोगरा की हत्या की खबर सामने आई थी। मेदनी प्रसाद अपनी पत्नी कांति बाई, नाती और मूकबधिर नातिन मोगरा के साथ निर्माणाधीन मकान के पीछ स्थित घर में रह रहे थे। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो सामने का निर्माणाधीन मकान का दरवाजा बंद मिला। पीछे से जाकर देखने पर चारों की खून से लथपथ लाश खाट पर पड़ी मिली। मामले में पुलिस ने मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को गिरफ्तार किया है। हत्या की मुख्य वजह संपत्ति विवाद को माना जा रहा है। वारदात की खबर मिलने के बाद परिजनों के आंसू थम नहींं रहे थे। सूचना मिलते ही निर्माणाधीन मकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई थी।
मौके पर एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप समेत पुलिस टीम पहुंची और घर को सील कर दिया। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई तो डॉग स्क्वॉड घर के पीछे बाड़ी के रास्ते सीधे संदेही सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा, वहां ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कांति बाई और नातिन मोगरा एक खाट पर सो रहे थे, जबकि मेदनी प्रसाद और नाती पीतांबर दूसरी खाट पर सो रहे थे। चारों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले सोनसाय कश्यप अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
