कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने संवेदनशीलता का एक और उदाहरण पेश किया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने शासकीय राशन दुकान निरीक्षण के दौरान दुकान में राशन लेने आई बुजुर्ग महिला को तत्काल साड़ी और चप्पल दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के उपरांत बुजुर्ग महिला को तत्काल साड़ी और चप्पल दिलाया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान प्रवास के दौरान वापसी में ग्राम घुमानीडांड के शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राशन दुकान में खाद्य सामग्री लेने आए ग्रामीणों से बात की और राशन की गुणवत्ता तथा समय पर राशन मिलने के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान ग्राम घुमानीडांड की बुजुर्ग महिला श्रीमती बुधनी बाई को मैले कुचैले कपड़े और उनके पैरों को बिना चप्पल के देख कलेक्टर श्रीमती साहू ने तत्काल बुजुर्ग महिला को साड़ी और चप्पल दिलाने के निर्देश एसडीएम श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को दिए। कलेक्टर के निर्देश उपरांत बुजुर्ग महिला को साड़ी और चप्पल दिला दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शासकीय राशन दुकान घुमानीडांड के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्रामीणों को वितरण किए जाने वाले चावल, चना, शक्कर, नमक आदि के स्टॉक को भी देखा। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखने के लिए चावल की बोरी में से चावल निकाल कर अवलोकन भी किया। उन्होंने राशन दुकान तक आने में असमर्थ बुजुर्ग हितग्राहियों को राशन पहुंचाने के लिए नॉमिनी नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिससे बुजुर्गों को राशन दुकान तक आना नहीं पड़ेगा और उनके राशन को नॉमिनी के द्वारा उठाव कर हितग्राही बुजुर्ग तक पहुंचाया जा सकेगा। कलेक्टर ने इस दौरान राशन दुकान की सीढ़ियों को मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
