मुंगेली। जिले से हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें मुख्य आरोपी ने सरपंच का चुनाव हारने के बाद अपने ही मतगणना एजेंट की हत्या करा दी। इसके लिए उसने 1 लाख 20 हजार रुपए की सुपारी दिया था। आरोपी मात्र 8 से 9 वोट से चुनाव हार गया था। फिलहाल पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच के अनुसार सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री ‘स’ निवासी धनीराम साहू 2025 में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह करीब 8-9 वोटों से हार गया था। तुलसी साहू चुनाव में धनीराम का मतगणना एजेंट था। धनीराम साहू को संदेह था कि तुलसी साहू ने जानबूझकर कुछ वोट निरस्त करवा दिए थे, जिसके कारण वह चुनाव में हार गया था। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी और उसने तुलसी साहू को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस के अनुसार धनीराम साहू ने ओमनारायण राजपूत के माध्यम से तुलसी की हत्या करने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये में सुपारी दे दिया। धनीराम ने हत्यारों को तुलसी साहू की पहचान, उसके घर और आने-जाने के रास्तों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध करा दी। सुपारी की रकम में से 70 हजार रुपये भी एडवांस के रूप में दिए। इसके बाद 25 अक्टूबर 2026 की शाम तुलसी साहू मोटरसाइकिल से अपने घर से निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण कर सरगांव के पास एक पंप हाउस मेंले गए। आरोपियों ने यहां तुलसी साहू के हाथ-पैर को बांध दिए और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों झुंझाट में फेंक दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के जूते, जैकेट और मोबाइल चार्जर को पंप हाउस के पास पोल्ट्री फार्म के पीछे छिपा दिया। जबकि मोबाइल फोन को घटनास्थल से दूर फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक का गमछा भी जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस जांच में चुनावी धांधली स्वीकार करने संबंधी शपथ पत्र तैयार कराने और हत्या से पहले मृतक का वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद साइबर सेल और सरगांव पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की तो मृतक की मोटरसाइकिल घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिली, जबकि शव मोटरसाइकिल से लगभग 700 मीटर दूर मिला। पुलिस ने घटनास्थल, मृतक की आवाजाही और संदिग्धों से जुड़े तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पंप हाउस के कटे तार, मृतक के जूते, जैकेट, मोबाइल चार्जर, मोबाइल फोन, स्टाम्प पेपर, घटना से संबंधित वीडियो, मोटरसाइकिल, निशान कार और सुपारी की 10 हजार रुपये की रकम जब्त की गई है। सभी पांच आरोपियों को 30 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
धनीराम साहू (40 वर्ष)
भुवन साहू (28 वर्ष)
ओमनारायण राजपूत (25 वर्ष)
सुरेंद्र जोशी (25 वर्ष)
टीकाराम साहू (53 वर्ष)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
