बिलासपुर। हिर्री में पानी फैक्ट्री के पास जुआड़ियों का फड़ लगा था। पुलिस की टीम को देखकर कई जुआड़ी भाग गए पुलिस के हाथ केवल दो जुआड़ी ही लगे।

10 मार्च को जुआ खेलने की सूचना पर चकरभाठा पुलिस की टीम ने हिर्री माइंस रोड में प्रकाश पानी फैक्ट्री के पास रेड कार्यवाही की। यहां जुआड़ियों का मेला लगा था, बड़ी संख्या में लोग तास पत्ती से जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग गए, मौके पर सिर्फ संतोष सोनखर उर्फ बाबा खटीक तथा सुनील साहू जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जुआरियों से पुलिस ने 55 हजार 250 रुपये नगद व ताश पट्टी जप्त किया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक, प्रआ प्रवीण पांडेय, विकास राठौर, नुरुल क़ादिर,आशीष वर्मा, अर्जुन जांगड़े, सतीश का योगदान रहा।
नाम आरोपी-
1, संतोष सोनकर उर्फ बाबा खटीक पिता बलीराम सोनकर उम्र 41 वर्ष साकिन कर्बला कुमहारपारा थाना कोतवाली
2. सुनील साहू पिता स्वर्गीय सहान लाल साहू उम्र 45 वर्ष पता नयापारा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
जप्ती- नकदी रकम ₹55250 52 पत्ती ताश एक पट्टी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
