बिलासपुर। ढाबा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने वालों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ढाबे को बार बना लिया था। ग्राहकों को खाने के साथ रोज अवैध शराब भी परोस रहा था। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 32 पाव देशी शराब, 05 बाटल मैकडावल, 03 बाटल सिग्नेचर, 01 बाटल रायल चैलेज जप्त किया है। जिसकी कीमत 10 हजार 560 रूपये है।
मिली जानकारी के अनुसार 16.09.2026 की रात सकरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि हॉलिडे इन ढाबा के संचालक श्याम कुमार जायसवाल एवं मम्मी द ढाबा भरनी के संचालक नवीन श्रीवास ढाबा में अवैध शराब बिक्री कर रहे है। मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में हॉलिडे इन ढाबा एवं मम्मी द ढाबा भरनी में दबिश दी। हालिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब कीमती 2560 रूप्ये एवं मम्मी द ढाबा से 05 बाटल मैकडावल, 03 बाटल सिग्नेचर, 01 बाटल रायल चैलेज कीमती 8000 रूपये कुल जुमला कीमती 10560 रूपये जप्त किया गया। ढाबा संचालक के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी – 01-श्यामकुमार जायसवाल पिता स्व फुदुराम जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सीआरपीएफ गेट के सामने भरनी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-नवीन श्रीवास पिता दिनेश श्रीवास उम्र 31वर्ष निवासी बन्नाक चौक सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
