सरगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का सायं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आगमन हुआ। इस दौरान श्री महंत ने श्री अष्टभुजी गणेश मंदिर, श्री शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर पुरा उत्खनन से प्राप्त मंदिरों को देखा और उसके संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।
श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का शाल, श्री फल एवं माण्डूक्य ऋषि का चित्र (स्मृति चिन्ह) भेंट कर उनका सम्मान किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शुक्ला, गुरुमुख होरा विधायक महासमुंद, कलेक्टर मुंगेली अजीत वसंत, एसपी आंचला, डीएफओ प्रिया गोयल, एसडीएम पथरिया, श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल प्रमोद दुबे, परस साहू, ब्रजेश शर्मा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
