कोरबा। कोरबा के रजगामार में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी कि उसके बनाए शराब को वह मायके वालों को पिला दी। जब वह चखना लेकर पति लौटा तो वह गुस्से में आकर हत्या कर दी।
मृतिका शांति बाई पति बनाउराम पहाड़ी कोरवा की मृत्यु की जांच किया गया जिसमें पाया गया कि मृतिका के पति बनाउ राम के द्वारा प्रारंभिक जांच में जांच को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतिका को छत से गिरने से सिर में चोट आना आना बताया था। लेकिन बारीकी से जांच करने पर पता चला कि 30 जनवरी को मृतिका शांति बाई का पति बनाऊ राम के ने हडिया शराब बनाया था। पाइन के पहले बनउ राम चखना की ब्यवस्था करने मुर्गा लाने के लिए मदनपुर गया था। जब वह मुर्गा लेकर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी हडिया शराब को अपनी मायके वालो को पिला दिया था। जिससे आरोपी बनाऊ राम गुस्से से आग बबूला हो गया और पत्नी शांति बाई के सिर में डंडे से मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 201 भादस तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने चौकी राजगामार प्रभारी सुरेश कुमार जोगी को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद 22 मार्च को आरोपी बनाऊ राम को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
