कोरबा। इंस्टाग्राम में एडिट कर युवती की अश्लील फोटो अपलोड करना युवक को भारी पड़ गया। युवती की शिकायत पर पुलिस आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवती चौकी आकर लिखित आवेदन पत्र पेश करके रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाईल नंबर में वाट्सअप एवं इंस्टाग्राम चलाती है। 21 मार्च को अपने फोन पर देखी कि शिवम सहाय चौहान जो सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्य करता है के द्वारा इंस्टाग्राम आईडी shuchi 2629 में प्रार्थीया के चेहरे को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।
घटना महिला संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, थाना प्रभारी कोतवली रामेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रात्रि में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी रामपुर, सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक राकेश कर्ष, देवेन्द्र राजपूत एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
00 नाम आरोपी– शिवम सहाय चौहान पिता स्व. शिवराम प्रसाद चौहान उम्र 29 वर्ष पता क्वा. नं. एलआईजी 197 शिवाजीनगर चौकी रामपुर जिला कोरबा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
