कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने शुक्रवार को सडक़ निर्माण के कार्यों का जायजा लेने दर्री-गोपालपुर और इमली छापर सर्वमंगला सडक़ का निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सडक़ निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सडक़ निर्माण कार्य को कल से शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों और निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दर्री बरॉज के सडक़ निर्माण कार्य को 25 दिन में पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों को दिए। दर्री बरॉज के सडक़ निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
कलेक्टर ने सडक़ निर्माण के कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में टीम लगाकर तेजी से काम करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इमली छापर सर्वमंगला सडक़ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों से इमलीछापर-सर्वमंगला सडक़ निर्माण के कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश मौके पर ही दिए। उन्होंने विभिन्न जगहों पर रुक कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। पैच वाइस अधिक टीम लगाकर निर्माण कार्य को पूरा करते हुए आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सडक़ में गड्ढों को 2 दिन के भीतर समतलीकरण कर सुलभ आवाजाही लायक बनाने कहा। उन्होंने फोरलेन सडक़ के एक साइड का काम तेजी से पूरा करने का भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, ईई पीडब्ल्यूडी एके वर्मा समेत निर्माण कार्य मे लगे सम्बन्धित ठेकेदार और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
