बिलासपुर। कोरबा पुलिस ने 25 टन कोयला लावारिश हालत में जब्त किया है। जब्त वाहन और कोयले कि कीमत 16 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। इसी निर्देश के तहत चोरों पर शिकंजा कसने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कपाटमुड़ा नरईबोध खाली मैदान के पास एक ट्रेलर संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना पर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थान से एक टाटा कम्पनी का ट्रेलर क्रमांक सीजी 12ए. यू / 3747 खड़ा मिला, जिसको चेक करने पर लगभग 25 टन कोयला मिला। जिसकी कीमत लगभग 1,25,000रूपये है। पुलिस ने वाहन और कोयला ( जुमला कीमती 16,25,000 रूपया) दोनों को जब्त कर लिया है और लावारिस / संदिग्ध हालत में मिलने पर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई है। जप्त वाहन व कोयला को थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्तशुदा ट्रेलर वाहन व कोयला के मालिक तथा अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार अवैध डीजल, कोयला, कबाड़, नशीली दवाईयों, जुआ सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा, आरक्षक महेंद्र चन्द्रा की भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
