दो साल बाद शुरू हुआ निगम का स्वीमिंग पुल, सुबह 6 से 1० और शाम 4 से 8 बजे तक चार शिफ्ट में तैराकी का उठा सकेंगें लुफ्त

बिलासपुर। मुंगेली नाका स्थित नगर निगम के संजय तरण पुष्कर आज से आम नागरिकों के लिए शुरू होगा। छोटे व बड़े ताल में पानी भी भर दिया गया है। परिसर की सफाई व टूटफूट को दूर कर नए कलेवर में इसे तैयार किया गया है। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरूद्दीन ने मंगलवार को नारियल फोड़ पूजा की अब 11 मई से इसे शहरवासी तरण ताल का आनंद ले सकेंगे। सुबह 6 से 1० चार शिफ्ट और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक 1-1 घंटे का शिफ्ट प्रत्येक शिफ्ट में 4० पुरूष और 5० महिला को ही प्रवेश मिलेगा। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2०2० से नगर निगम के संजय तरण पुष्कर स्वीमिंग पुल को दो साल पहले बंद कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने यहां कोरोना टीकाकरण का केंद्र भी संचालन किया अब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो एक बार फिर नगर निगम ने संजय तरण पुष्कर स्वीमिंग पुल को फिर से शुरू कर रही है। महापौर रामशरण यादव ने इसे शुरू कराने की पहल करते हुए पिछले दिनों स्वीमिग पुल का जायजा लेने के बाद जल्द से जल्द इसे शुरू कराने के निर्देश अफसरों को दिए थ्ो। इसके बाद पुल को संवारने का कार्य शुरू किया गया। तहत छोटे व बड़े दोनों पुल की मरम्मत की गई है साथ ही सभी बाथरूम को अपडेट कराया गया। इसके अलावा सभी फाउंटेन को फिर से चालू के साथ ही उद्यान को फिर से संवारा गया है। पुल में पानी भरने का काम भी पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद महापौर रामशरण यादव सभापति श्ोख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ अब शहर के नागरिकों के लिए ये 11 मई बुधवार से संजय तरण ताल खुल जाएगा। दो साल बाद फिर से स्वीमिंग पूल में लोग छपाक छपाक कर मजे ले सकेंगें।

00 रात में दुधिया रोशनी से दमकेगा परिसर
संजय तरण पुष्कर को पुराना स्वरूप देने के लिए पूरे परिसर में फिर से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है। बिजली कनेक्शन दुरूस्त करने के साथ ही दूधिया प्रकाश करने के लिए लाइट लगाने का काम कराया गया है। ऐसे में शाम होते ही आकर्षक लाइटों से तरण ताल की सुंदरता और भी बढ़ गई है।

00 इस प्रकार तैराकी का समय निर्धारित
सुबह 6 से 7 बजे तक 4० पुरुष तैराकी कर सकेंगे।
सुबह 7 से 8 बजे तक 4० पुरूष तैराकी कर सकेंगें।
सुबह 8 से 9 बजे तक 5० महिला तैराकी कर सकेंगें।
सुबह 9 से 1० बजे तक 5० प्रशिक्षार्थी तैराकी कर सकेंगें।
शाम 4 से 5 बजे तक 4० पुरूष तैराकी कर सकेंगें।
शाम 5 से 6 बजे तक 5० महिला तैराकी कर सकेंगें।
शाम 6 से 7 बजे तक 4० पुरूष तैराकी कर सकेंगें।
शाम 7 से 8 बजे तक 5० लोग फैमिली टाइम में तैराकी कर सकेंगें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *