
बिलासपुर। पत्रकारिता के नाम पर ब्लेकमेल करने वाले कथित पत्रकार और उसकी गर्ल फ्रेंड से मुंगेली पुलिस ने 81 लाख रुपए नगद जब्त कर लिए है। इसके अलावा एक बुलेट, एक एक्टिवा, एक स्विफ्ट कार और एक टाटा सफारी के अलावा सोने के गहने भी जब्त किए है। मुंगेली पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर रेंजर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की वसूली कर चुके थे।
गिरफ्तारी के बाद दिनभर चली पूछताछ के बाद मुंगेली पुलिस ने बताया कि वन विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले सी आर नेताम के ही करीबी सरताज ईरानी ने बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी में रहने वाले परमवीर मरहास और उसकी साथी नेचर सिटी में रहने वाली वर्षा तिवारी को बताया, कि सी आर नेताम ने गंभीर किस्म के भ्रष्टाचार किए है। उसके खिलाफ खबर बनाने की धमकी देकर मोटी रकम हासिल की जा सकती है। परमवीर और वर्षा इसके लिए तैयार हो गए और दोनों ने सी आर नेताम को जाकर धमकाया कि उसके खिलाफ सीबीआई में जांच चल रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे और उसके परिवार को अंडमान निकोबार यानी काला पानी की सजा के लिए भेज दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ने वन विभाग की कई गोपनीय जानकारी भी दी। जिससे रेंजर नेताम डर गया और उन्हें पैसे देने पर राजी हो गए। इसके बाद कई किस्त में इन्हें 1 करोड़ 40 लाख रुपए दिए गए । उगाही की रकम से दोनों ने एक बुलेट , एक स्विफ्ट कार, एक सफारी कार, एक एक्टिवा स्कूटर, सोने के जेवर आदि खरीदे। लेकिन लगातार वसूली से तंग आकर सी आर नेताम ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। फिर मुंगेली पुलिस ने योजना बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों को धर दबोचा। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सरताज ईरानी है। पुलिस ने ईरानी मोहल्ला बिलासपुर में उसकी तलाश की लेकिन वह फरार हो गया है। फिलहाल मुंगेली पुलिस ने परमवीर मरहाज और वर्षा तिवारी से 81 लाख 50 हजार रुपए नगद के अलावा बुलेट, एक्टिवा, सफारी कार, स्विफ्ट कार, सोने की चेन आदि जब्त कर ली है, जिसकी कुल कीमत 25 लाख 50 हज़ार रुपये बताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
