गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार

बिलासपुर। दर्जनभर लड़के और लड़कियां सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह वीडियो गरबा का प्रचार करने के लिए लिए वायरल किया गया था। इस वीडियो के वायरल होते ही बाल मच गया। बजरंग दल की शिकायत पर 5 लड़कियां सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस साल नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य वाली जगह में क्या होने  वाला है इसकी एक झलक शोसल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक में वायरल हो रहे वीडियो में साबित हो गया है। वायरल वीडियो में लगभग दर्जनभर लड़के और लड़कियां सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए और तमंचा अड़ाकर गरबा नृत्य का प्रचार कर रहे थे। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। नागरिकों ने धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादाओं का हवाला देकर सवाल उठाने लगे। इसके बाद हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज किया। प्रसारित वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 लड़कियां भी शामिल है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार एक महिला और उसके महिला एवं पुरुष सहयोगियों ने गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए तथा पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर वीडियो तैयार किया। आरोप है कि इस सामग्री का इस्तेमाल गरबा टिकट या पास और मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया तथा बाद में इसे Instagram और Facebook पर प्रसारित किया गया।
शिकायतकर्ता ने इन दृश्यों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विपरीत और अशोभनीय बताते हुए आशंका जताई कि ऐसी सामग्री का युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत में धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों के इस्तेमाल के तरीके पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि, पिस्टलनुमा दिखाई देने वाली वस्तु वास्तविक हथियार थी या कोई अन्य वस्तु, इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से उपलब्ध जानकारी में नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि महिला मेकअप आर्टिस्ट हैं और ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनके अकाउंट पर गरबा परिधानों में युवतियों के धूम्रपान करने, लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रचार तथा अन्य आपत्तिजनक माने गए दृश्यों वाली सामग्री पोस्ट की गई थी।

इस बीच बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी के साथ आगाह किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन आगे प्रसारित न करें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *