सूरजपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश आनंद प्रकाश ने हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को फांसी की सजा दी है। जबकि एक को आजीवन कारावास की सजा दी है। आरोपियों में से एक NSUI का पूर्व जिला अध्यक्ष है।
जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला 13 अक्तूबर, 2024 की रात का है। उस समय सूरजपुर कोतवाली पुलिस थाने में पदस्थ तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच अधिकारियों ने साक्ष्य एकत्र करके अदालत में पेश किए, जिसके बाद कई आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले की शुरुआत में कुल छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था। इन आरोपियों में आदतन बदमाश कुलदीप साहू और पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सीके चौधरी समेत अन्य आरोपी शामिल थे। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दो आरोपियों को पूर्व में ही बरी कर दिया था। वहीं शेष चार आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने के बाद अब फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सजा का एलान किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश आनंद प्रकाश ने इस दोहरे हत्याकांड में दोषी ठहराए गए आदतन बदमाश कुलदीप साहू, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी और रिंकू उर्फ फूल सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चौथे दोषी आर्यन उर्फ गोल्डी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में पर्याप्त सबूत और गवाह प्रस्तुत किए थे। जिनके आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों का अपराध सिद्ध माना। बता दें 13 अक्टूबर 2024 की शाम आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह के साथ पुराना बस स्टैंड में बैठा था। रात करीब 9 बजे आरक्षक घनश्याम सोनवानी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जिला बदर किए गए कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की।
इस दौरान कुलदीप साहू ने आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया। इसके बाद वह तलवार से काट देने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 13 अक्टूबर को कुलदीप को पकड़ने के लिए हेड कॉन्स्टेबल भी निकले थे। इस दौरान कुलदीप ने हेड कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की थी।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
