रायगढ़। जेएसडब्ल्यू प्लांट में हादसे के कारण दो मजदूर बुरी तरह से झुलस गए है। दोनों मजदूरों को गंभीर स्थिति में इलाज के किए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू परिसर में हुए हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दुर्घटना से यहां अफरा-तफरी मच गई। कंपनी प्रबंधक ने तत्काल घायल मजदूरों को उपचार के शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे जेएसडब्ल्यू कंपनी में सभी मजदूर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान डीआरआई में काम कर रहे दो मजदूर लक्ष्मी यादव एवं लोकेश्वर पटेल भाप की चपेट में आ गए। इससे दोनों लगभग 50 झुलस कर घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालात में यहां के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
