बिलासपुर-नगर निगम ने बारिश से पहले शहर के सभी प्रमुख नाला-नालियों को साफ़ करने का अभियान शुरू कर दिया है। कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर सभी जोन में नालों का सफाई कार्य जारी है.जिसमें अब तक आठ जोन में 71 नालों का सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है तथा 15 नालों में सफाई कार्य जारी है। आने वाले दिनों में बचे हुए 31 नालों को भी साफ किया जाएगा।

बारिश के दौरान नाला-नाली जाम ना हों और शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हों इसके लिए बरसात के पहले सभी प्रमुख नालों के सफाई के निर्देश कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी द्वारा दिए गए है। सफ़ाई विभाग और जोन द्वारा आदेश पर अमल करते हुए शहर के नालों को साफ करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के आठ जोन में कुल 117 नाले है जिस पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें से 71 नालों को साफ कर लिया गया है,15 नालों पर सफाई कार्य जारी है। रोजाना सफाई की रिपोर्ट निगम मुख्यालय में देने का भी निर्देश दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
