बिलासपुर। फांसी पर लटक चुके युवक को पुलिस ने मौत के मुंह से बचा लिया। ये सराहनीय काम किया है तखतपुर थानेदार ने, अब युवक खतरे से बाहर है।

तखतपुर पुलिस को किसी ने सूचना दी की चुलघट रोड तखतपुर, वार्ड क्रमांक 1 निवासी दिनेश यादव पिता सुखी लाल यादव आत्महत्या कर रहा है। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची तो युवक कमरे के अंदर था। काफी आवाज लगाने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोला। तब थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने तत्काल दरवाजा तोड़ने का फैसला किया। बिना देरी किए दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो युवक फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने तत्काल रस्सी काटा और आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी तखतपुर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे तत्काल ऑक्सीजन लगाकर इलाज शुरू किया घंटेभर चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। पुलिस के इस प्रयास से एक युवक मौत के मुंह से बच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
