बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अप्रैल के जन समस्या निवारण शिविर में बच्चों और उनके अभिभावकों ने शिक्षक की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई।
शराब पीकर स्कूल आने वाले लमरीडबरी प्राथमिक स्कूल (कोटा विकासखण्ड) के शिक्षक विरेन्द्र करवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बी.के. कौशिक ने बीईओ कोटा से मिले प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि नगोई में 08 अप्रैल को आयोजित समस्या निवारण शिविर में शिक्षक विरेन्द्र करवार के विरूद्ध ग्रामीणों एवं पालको द्वारा शिकायत की गई थी। उन्होंने प्रमुख रूप से शराब पीकर स्कूल आने और बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया था। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई। शिकायत सही पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षक को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा लेकिन उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धाराओं के विपरीत होने के कारण श्री करवार का निलंबन करते हुए बीईओ कार्यालय कोटा में संलग्न किया। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
