मुंगेली। जनपद CEO का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो राशनकार्ड बनाने के लिए पैसे की मांग कर रही है। लोरमी की यह महिला CEO कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठ चुकी है।

लोरमी जनपद पंचायत की पूर्व सीईओ अनुराधा अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वो राशन कार्ड बनवाने के लिए पैसों की मांग करती हुई नजर आ रही है। ये वही महिला अधिकारी अनुराधा अग्रवाल है जो कौन बनेगा करोड़पति में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कर उनके सवालों के जवाब दी थी। चौकाने वाली बात यह है कि अनुराधा अग्रवाल के द्वारा पैसे की मांग किसी आम आदमी से नही बल्कि जनपद पंचायत लोरमी की जनपद उपाध्यक्ष से कर रही है जिसका वीडियो खुद उपाध्यक्ष ने बनाया गया है। अनुराधा अग्रवाल का यह वायरल वीडियो करीब एक माह पूर्व बनाया गया था जिसमे वह राशन कार्ड बनाने के एवज में पैसे की मांग कर रही है।
विशेष सूत्रों से ये भी जानकारी मिल रही है कि इससे पहले पथरिया में भी पदस्त रही है वहा भी इसके खिलाफ पैसा वसूली की शिकायत मिलने पर आनन फानन में लोरमी सीईओ बनाया गया था, पर यहाँ भी अपने कृत्य से बाज नही आई और इनकी करतूत का वीडियो जमकर वायरल होने लगा।
वायरल वीडियो को लेकर जनपद उपाध्यक्ष का कहना है कि मैं अनुराधा अग्रवाल के पास जनता के राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर गयी थी जिस पर उनके द्वारा पैसों की मांग की गई। जब मुझसे उनके द्वारा पैसों की मांग की जा सकती है तो आम आदमी से जरूर की जाती होगी और लिया भी गया होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
