दीप प्रज्वलन के साथ बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभारंभ 19 मई 2022 को एनटीपीसी सीपत में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सुश्री गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। एसवीडी रवि कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी बालिकाओं का स्वागत करते हुए बालिका सशक्तीकरण मिशन का परिचय दिया। कमलाकर सिंह मुख्य महाप्रबंधक सीपीजी -2 ने सभी को बालिका सशक्तिकरण अभियान से जुड़ने के लिए ढेर सारी बधाइयाँ दी। घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) ने प्रतिभागी बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके अभिभावकों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की। सुश्री गरिमा दिवेदी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान के रूप में मिल रहे इस अवसर के महत्व के बारे मे बताते हुए सभी बालिकाओं को पूरी मेहनत के साथ इस अवसर का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने एनटीपीसी के इस अभियान की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं कि यह कार्यक्रम बालिकाओं के व्यक्तित्व के विकास की दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। इस दौरान रमानाथ पुजारी महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अन्य सभी महाप्रबंधकगण , विभागाध्यक्षगण , श्रीमती सरोज प्रजापति, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, श्रीमती अनीता सिंह, उपाध्यक्षा संगवारी महिला समिति समिति के अन्य पदाधिकारीगण, यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि, प्रतिभागी बालिकाएँ एवं प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। अंत में बालिका सशक्तिकरण अभियान से जुड़े सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
