बिलासपुर। तखतपुर में आंख का इलाज कर लौट रही महिला के साथ लूट हुई है। दो युवक उससे 30 तोला चांदी के कंगन और 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना न्यायालय के ठीक सामने हुई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
सुरुज बाई देवांगन पति स्व पुलम देवांगन उम्र 70 वर्ष निवासी देवांगन पारा तखतपुर की रहने वाली है। 4 महीने पहले आंख में समस्या होने के कारण तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने गई थी आज चश्मा बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र मितानीन नंदनी के साथ आई थी। अस्पताल में आंख की जांच होने के बाद मितानीन नंदनी देवांगन के साथ गई थी नंदनी बोली कि और मरीज है उसको दिखाकर आ रही हु आप धीरे धीरे घर चलो, इसके बाद महिला कुछ दूर चलने के बाद न्यायालय के बाहर पीपल पेड़ के नीचे छांव में बैठी हुई थी तभी दो युवक लगभग 1 बजे आये और उसे बातचीत करते रहे और अपना परिचय रिश्तेदार के रूप में दिया। कुछ दूर पैदल ले जाकर उसे डरा धमका कर हाथ में पहने 30 तोला चांदी यह कंगन और 15 सो रुपए नगद लेकर भाग गए। महिला ने लूट की शिकायत थाने में कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
