बिलासपुर। हाईवा और छोटा हाथी की टक्कर में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। मरने वालों में पूर्व सांसद का भतीजा भी शामिल है। सड़क हादसे की खबर लगते ही पूर्व सांसद तखतपुर के स्वास्थ केंद्र पहुंच गए है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद लखनलाल साहू का भतीजा ग्राम फरहदा थाना जरहागांव जिला मुंगेली निवासी महेश साहू में रहता है और जेसीबी चलाता है। शुक्रवार को जेसीबी मशीन बरेला में खराब हो गई थी। JCB खड़ा कर वह बस से बिलासपुर आ गया था। रात लगभग 11:00 बजे वह जेसीबी मशीन का इंजन बनवा कर छोटा हाथी क्रमांक सीजी 10 AU 0496 से चार लोग लौट रहे थे। छोटा हाथी में भुनेश्वर साहू पिंटू पिता भारत साहू उम्र 36 वर्ष निवासी अमोरा परसाकापा, ओमप्रकाश वर्मा पिता राम कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी कडार, रघुवीर साहू पिता रामखिलावन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी कुली लुथरा और पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा महेश साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 40 वर्ष फरहदा बैठे थे।

बिलासपुर मुख्य मार्ग खमरिया के पास पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए ठोकर मार दी। हाईवा की से छोटा हाथी चकनाचूर हो गया और उसमे बैठे चारों लोग घायल हो गए। चारो घायलों को पुलिस ने वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही चारों युवकों की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने हाईवा क्रमांक CG08 AD 1051 जब्त कर लिया है लेकिन हाईवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
