बिलासपुर। मस्तूरी तहसील से नायब तहसीलदार की काम के बदले ब्रांडेड शराब मांगने की जो वीडियो वायरल हुई थी उस मामले शिकायतकर्ता ने पलटी मार दिया है। संभागायुक्त को शपथ पत्र देकर शिकायत कर्ता ने कहा है कि सब मजाक में कहा गया था वो नायब तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता।

नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार के वायरल वीडियो के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिस किसान ने कमार के खिलाफ शिकायत किया था उसने पलटी मार दिया जा। शिकायतकर्ता किसान ने एक शपथ पत्र देते हुए कहा है कि वह कार्यवाही नही चाहता, इस वीडियो को जैसे परोसा गया है वैसा नही है। संबंधित तहसीलदार ने शराब की जो बात कही है वह संबंधित व्यक्ति से न होकर अन्य किसान से मजाक के लहजे से बोला था। जिस वक्त यह बात कही गई थी उस वक्त तहसील कार्यालय में काफी लोग मौजूद थे। मामला बिलासपुर के मस्तूरी तहसील में घटित हुआ, जहां पर काम के बदले महंगी शराब मांगे जाने का मामला सामने आया था। लेकिन अब शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस लेने के लिए शपथपत्र के साथ संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा हैं।शिकायत कर्ता ने एक शपथपत्र देकर कहा हैं कि वह अपने पूरे होसो हवास में रूपचंद राय पिता अशोक राय निवासी ग्राम गोड़ाडीह तहसील मस्तूरी जिला बिलासपुर छ0ग0 का हैं, जो कि निम्न लिखित कथन सत्यापित करता हूँ कि मैं अपने व्यक्तिगत कार्य की वजह से न्यायालय नायब तहसीलदार मस्तूरी रमेश कुमार कमार के न्यायालय में गया था और जो भी मीडिया में नायब तहसीलदार रमेश कुमार कुमार के संबंध में विडियो वायरल हुआ है ब्लेंडरप्राइड ब्रांड वाली बात कही गई है वह सब मेरे सामने हुई है यह बात नार्मली हुई है और मैं नायब तहसीलदार के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही चाहता हूँ। जो विडियो वायरल संजय कुमार निषाद पिता भुजाराम ग्राम लोहर्सी के द्वारा किया गया है मैं उस समय मौजूद था। संजय निषाद ने भूमि के संबंध में विधि के विरूद्ध कार्य कराना चाह रहा था। रमेश कुमार नायब तहसीलदार के द्वारा नहीं किये जाने पर दुश्मनी वश विडियो वायरल किया गया है जिसे वापस लिया जाता है और रमेश कुमार के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही करना चाहता हूँ, नायब तहसीलदार के विरूद्ध जो भी कार्यवाही हुआ है उसे निरस्त कर यथावत रखा जावे। गौरतलब है की वीडियो वायरल होने बाद नायब तहसीलदार को वहां से हटा दिया गया था फिर बाद में संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने उसे निलंबित कर तत्काल प्रभाव से कलेक्ट्रेट में संलग्न कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
