बिलासपुर। तखतपुर के निगरबंद बराही मार्ग में दो मोटरसायकल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया गया है।

निगार बंद और बराही के बीच मुख्य मार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हा। सभी को इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी दुपहिया CG 10 EF 8340 में राजेश कैवर्त पिता चिंताराम 27 वर्ष निवासी बराही तखतपुर की ओर आ रहा था तभी बराही मोड़ के पास अपने दोपहिया वहां से वाराही की ओर जा रहे रामप्रसाद कश्यप पिता गुरुदयाल 54 वर्ष बराही, रुद्र शिवम कश्यप पिता टीका राम 10 वर्ष, सूर्यप्रभा कश्यप पति रामप्रसाद कश्यप 45 वर्ष जा रहे थे दोनों की आमने सामने की मोड में टक्कर हो गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों के सिर में गंभीर चोट आई है। सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को पास स्वास्थ्य केनद्र मे लाया गया जहां उन्हें गंभीर स्थिति होने के कारण सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
