बिलासपुर। गरीबों के चावल पर महिला स्व सहायता समूह द्वारा डंडी मारने की शिकायत फूड विभाग से हुई है। गांव के उप सरपंच का आरोप है कि सात सौ राशनकार्ड से लगभग डेढ़ सौ क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया गया है। फूड विभाग यदि कार्रवाई नहीं करेगा तो गांव के लोग चक्काजाम करेंगे।
तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरारी में राशन दुकान का संचालन आस्था महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। हर महीने यहां 7 सौ राशनकार्डधारियों के तीन हजार से हितग्राहियों को चावल आदि का वितरण किया जाता है। पिछले महीने शासन के निर्देश के अनुसार अप्रैल और मई माह के चावल के साथ प्रति हितग्राही पांच किलो अतिरिक्त चावल देने का फरमान जारी हुआ था। इसी के आधार पर प्रत्येक राशन दुकानों को चावल का आबंटन भी किया गया। लेकिन फूड विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को भरारी ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने गंभीर शिकायत करते हुए महिला स्व सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उप सरपंच का आरोप है कि महिला स्व सहायता समूह ने शासन के निर्देशानुसार प्रति हितग्राही पांच किलो अतिरिक्त चावल दिया जाना था लेकिन नहीं दिया गया। गांव में सात सौ राशनकार्ड है और लगभग तीन हजार हितग्राही है। प्रत्येक हितग्राही पांच किलो चावल के हिसाब से 15 हजार किलो चावल पर डंडी मार दिया गया है। उप सरपंच ने फूड कंट्रोल राजेश शर्मा को शिकायत करते हुए समूह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
