छात्रा को बंधक बना कर भाजपा नेता के पुत्र ने साथी के साथ किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियो को किया गिरफ्तार

बिलासपुर 24 मई 2022। दसवीं की छात्रा को बंधक बना कर भाजपा नेता के पुत्र व उसके साथी ने गैंगरेप किया। पुलिस में हुई शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। रविवार की शाम उसकी सहेली ने उसे फोन कर छात्रा को मिलने के लिए राजीव गांधी चौक में बुलाया। छात्रा जब करीबन रात 8 बजे पहुँची तो वहां सहेली को न पाकर उसे फोन किया। तब सहेली ने बताया कि उसके घर वाले उसे घर से बाहर जाने से डांट फटकार रहे हैं इसलिए वह नही आ सकती। छात्रा की सहेली ने कहा कि वह अपने दोस्तों को भेज रही है, व मेरे दोस्त तुझे घर छोड़ देंगे।

छात्रा राजीव गांधी चौक पर इंतजार करती रही तब भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजकुमार पमनानी का पुत्र कश्यप कालोनी गली नम्बर-4 निवासी 26 वर्षीय संतोष कुमार पमनानी वहां कार से पहुँचा। उसके साथ कुम्हारपारा करबला निवासी 19 वर्षीय समीर खान उर्फ भुरूवा उर्फ सैम भी था। दोनो ने छात्रा को घर छोड़ देने की बात कही। चूंकि छात्रा जानती थी कि वह उसकी सहेली के दोस्त हैं और उनको सहेली के साथ एक दो बार देखा भी था अतः वह कार में उनके साथ बैठ गयी।

दोनो युवको ने छात्रा को उसके घर न छोड़ कर पुराना बस स्टैंड करबला निवासी ब्वायज हॉस्टल में पहुँचे। यहां उन्होंने छात्रा को हॉस्टल के एक कमरे में ले गए। यहां उन्होंने छात्रा को गाली गलौच करते हुए जबर्दस्ती शराब पिलाया। मना करने पर डराया धमकाया भी। व कमरे का दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया। तकरीबन दो घण्टे तक छात्रा को बंधक बना के रखने बाद उसे कार में लेकर वापस महाराणा चौक होते हुए मन्दिर चौक पहुँचे। यहां छात्रा को बदहवास हालत में छोड़ कर भाग निकले।

छात्रा बुरी हालत में मंदिर चौक में पड़ी रही। देर रात तक घर न लौटने पर उसके पिता ने जब फोन किया तब छात्रा ने मंदिर चौक में होने की बात कही। तब छात्रा के पिता वहां पहुँच कर उसे घर ले गए। घर पहुँच कर छात्रा ने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी घर वालो को दी। कल सोमवार को घर वालो के साथ छात्रा ने कोतवाली थाने पहुँच कर इसकी शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया। गम्भीर मामला होने के चलते सक्रियता दिखाते हुए देर रात कोतवाली पुलिस की टीम ने अपनी तलाश अभियान चलाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियो को अदालत में पेश करने की तैयारी पुलिस कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *