बिलासपुर। तमिलनाडु यादव महासभा ने प्रतिभावान सामाजिक बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा देश में बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

तमिलनाडु यादव महासभा द्बारा चेन्नई में सम्मानित किए जाने के बाद मेयर रामशरण यादव सोमवार को शहर लौटे और महासभा द्बारा सामाजिक और सार्वजनिक हित के लिए जिन योजनाओं पर काम किया जा रहा है, उस बारे में अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान पार्षदों और जिलेभर के सामाजिक बंधुओं ने उनका सम्मान किया। मेयर यादव ने बताया कि महासभा के प्रेसिडेंट डॉ. नैसी जे रामचंद्रन चेन्नई में एक एकेडमी तैयार कर रहे हैं, जिसमें यादव समाज के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एकेडमी में रहने-खाने की व्यवस्था रहेगी और पढ़ाई का पूरा खर्च एकेडमी ही उठाएगी। प्रेसिडेंट रामचंद्रन बेरोजगारी को दूर करने के लिए दुबई जाएंगे। वहां यह देखा जाएगा कि भारतीय लोगों को वहां क्या-क्या काम दिया जाता है। वहां से लौटने के बाद देश में एक एजेंसी बनाई जाएगी, जिसका काम बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार फ्री में दुबई में रोजगार दिलाया जाएगा। उनके जाने का खर्च भी एजेंसी उठाएगी। इससे भारतीय लोगों को दुबई में काम दिलाने का झांसा देकर लूट-खसोट करने वालों पर रोक लगेगी। मेयर यादव का सम्मान करने वालों में एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, दत्तात्रय यादव, हेमंत यादव, गोविंद यादव, छोटेलाल यादव, सीमा घृतेश आदि शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
