
रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में मां एवं पुत्री की हत्या करने के मामले में फरार मुख्य हत्यारा अजय राय को आयोध्या के कुमारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने नेहा घृतलहरे एवं उसकी 09 वर्षीय पुत्री अनन्या घृतलहरे की हत्या जूते की लेस से गला घोंट कर किया गया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अजय राय लगातार फरार चल रहा था। मामले में दो अरोपी डाॅ. आनंद राय एवं दीपक सायतोड़े को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अजय राय एवं डाॅ. आनंद राय रिश्ते में मृतिका नेहा घृतलहरे के नंदोई है। संपत्ति में हिस्सा नहीं देने के कारण आरोपी डाॅ. आनंद राय एवं अजय राय ने अपने भतीजे दीपक सायतोड़े के साथ मिलकर नेहा घृतलहरे एवं अनन्या घृतलहरे की हत्या कर दिए थे। आरोपी अजय राय ने अपने जूते के लेश से नेहा घृतलहरे एवं अनन्या घृतलहरे का गला घोटा था। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अजय राय फरार हो गया था। जिसे आयोध्या (उ.प्र.) के कुमारगंज से हलियापुर (उ.प्र.) पुलिस की मदद से सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 22/21 धारा 302, 120बी,450, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
