नई दिल्ली। ईडी द्वारा राहुल गांधी से हो रही पूछताछ को लेकर छत्तीसगढ़ के शहरों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली का माहौल गरमा गया है। आज ईडी ने लगातार चौथे दिन राहुल गांधी से पूछताछ की। ईडी की लगातार हो रही एक तरफा पूछताछ की कार्रवाई से कांग्रेसी जन खासे उद्वेलित हैं और एक बार फिर से प्रदेश मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई नेताओं को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। कई नेता रात के आठ बजे के बाद भी अस्थाई जेल में बंद रहे।

ED द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्य नेताओं के साथ ED कार्यालय की ओर जा रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए, बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। उधर कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय भी NSUI अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिए गए।

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ED से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पांचवे दिन और भी तेज हो गया है। ED के दफ्तर में राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस के बारे में पूछताछ जारी है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय से ED कार्यालय की ओर प्रदर्शन करने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने रोक लिया है। मुख्यमंत्री ने सड़क पर बैठकर धरना दे दिया। उनके साथ खाद्यमंत्री अमरजीत भगत समेंत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल थे। दिल्ली के अस्थाई जेल थाना के अंदर कांग्रेसियो ने जमकर नारे बाजी की। गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को रात आठ आज तक भी नहीं छोड़ा गया था। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टी एस सिंहदेव, शहर विधायक शैलेश पांडेय विद्यायक, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय, राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, सांसद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात अस्थाई जेल में बंद है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
