
बिलासपुर। लायंस क्लब सेवा की ओर से आज कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद अरुण साव ने क्लब के कार्य की सराहना की और कहा कि आगे भी समाज के लिए काम करने वालों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब भारतमाता के पुत्र है इसीलिए संकट की इस घड़ी में सबने एक-दूसरे का सहयोग किया।

होटल पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब सेवा ने 72 से अधिक स्वयं सेवी संस्थाओं, मीडियाकर्मियों और हर उस शख्स को सम्मानित किया जिसने लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद साव ने कहा कि इस महामारी ने जहां देश को संकट में डाला वहीं अवसर भी दिए। इस संकट से निकलने में हर किसी ने अपना हाथ बढ़ाया। जिससे जो बन पड़ा जरूरतमंदों की मदद की। इस संकट ने मुझे ये समझने का अवसर दिया कि हम भारत माता की जय क्यो कहते है। क्योंकि हम सब भारतमाता की संतान है और संकट के समय हम सब एक दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़ते है। इस अवसर पर शहर विधायक ने कोरोना योद्धाओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि आप सबने जो किया उसका ऋण कभी नही चुकाया जा सकता। आप सबने अपनी जान की परवाह किए बिना ही लोगो की मदद की है। लायंस क्लब इसके लिए बधाई के पात्र है। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कोरोना योद्धाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आप जैसे योद्धाओ के सहयोग से ही इस संकट से उबर पाए है। कोरोना काल मे जरूरत मंद लोगो तक जरूरत का सामान पहुंचना आसान काम नही था। नगर निगम के पास इतने संसाधन नही है की अकेले अपने दम पर इस महामारी का सामना कर सके। आप सबने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन गोपाल अग्रवाल, सचिव लायन संतोष पाण्डेय, कोष्अध्यक लायन बलदीप अग्रवाल, लायन निलेश गुप्ता, लायन यश मिश्रा, डा लायन कुश श्रीवास्तव, लायन निशेष वर्मा, लायन अजय वर्मा, लायन आशीष अग्रवाल, लायन नीतिन सोनी, लायन उत्तर अग्रवाल, लायन लव श्रीवास्तव, लायन शशि भूषण, डॉ लायन विनोद तिवारी, लायन जीतू कमलेश बरनवाल, लायन सुनील आडवाणी, लायन अजय वर्मा, लायन आर एस कहार, लायन राजेश सिंघल, लायन महेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लायंस क्लब सेवा के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
