
बिलासपुर। प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि उनका अपना कोई महत्वाकांक्षा नहीं है ना ही मैं मुख्यमंत्री की रेस में हूं। रही बात बाबा की तो बाबा की बात बाबा जाने। ये बात उन्होंने मुख्यमंत्री के ढाई-ढाई साल के कार्यकाल को लेकर कहा है।
बिलासपुर के प्रभारी और राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर के एकदिवसीय प्रवास पहुंचे थे। विभागीय बैठक लेने के पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के ठीक पहले बिलासपुर में लूटपाट की घटना हुई। पुलिस ने रिकॉर्ड समय पर अपराधियों को ट्रेस किया। साथ ही घटना का भी खुलासा किया है। क्या इस बहादुरी के लिए जिला पुलिस प्रशासन या जवानों को सम्मानित किया जाएगा। सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा काम किया है। जवानों को इस प्रकार के कार्यों के लिए समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है। यह सम्मान एसपी स्तर पर आज ही स्तर पर गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री स्तर पर होता है। इसलिए जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग के आरोप पर श्री साहू ने कहा कि रमन सिंह पहले अपने 15 साल का हिसाब-किताब दे। उन्होंने पुलिस का कितना दुरुपयोग किया प्रदेश की जनता को इस बात की अच्छी तरह से जानती है। दरअसल यह सारी फसाद पिछले 15 साल की है। डॉ रमन सिंह बताएं उन्होंने 15 साल में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्या किया। अपराधिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए सीधे तौर पर डॉ रमन सिंह और उनकी सरकार जिम्मेदार है। वर्तमान में पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं दावा करता हूं कि सारे पुराने अपराधिक गतिविधियों का ही खुलासा हो रहा है। समय के साथ बिलासपुर शहर का क्षेत्रफल और आबादी बढ़ी है, लेकिन अपेक्षाकृत थानों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई, क्या अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने इस पर गौर किया है। इस सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने कहा कि कुछ प्रस्ताव मिले हैं। जिले में थानों की संख्या का विस्तार किया जाएगा। कोरोना काल के चलते इन प्रस्ताव पर अभी गौर नहीं किया गया। निश्चित रूप से थानों की संख्या विस्तार को लेकर उचित कदम उठाया जाएगा। पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। आप पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। मुख्यमंत्री के रेस में भी शामिल रहे क्या यह माना जाए की आप की वरिष्ठता को नजरअंदाज किया जा रहा है। ताम्रध्वज ने कहा वरिष्ठता का कहीं पर भी किसी ने नजरअंदाज नहीं किया है। जैसे पहले था वैसे आज भी हूं। मुझे मुख्यमंत्री और हाईकमान का पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। जिस राज्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं उस राज्य का मुझे प्रभारी बनाया गया है जाहिर सी बात है की ना तो वरिष्ठता को नजरअंदाज किया गया है और ना ही मेरे सम्मानीय किसी प्रकार की कमी किसी ने की है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
