बिलासपुर। घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार है। आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा भी जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार संतराम सोनी थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20/06/2022 के रात्री करीबन 8 बजे अपने दोस्त संतोषी पासवान के साथ अपने घर रामकृष्ण नगर में था। तभी लाम केसरी उर्फ योगेश केसरी व उसके साथी आये और बोले की यह घर हमारा है। मेरे घर के अंदर घुसकर बोलने लगे कि तुम लोग इस घर को खाली कर दो। इसका पूरा पेपर मेरे पास है अगर आपको लगता है मेरा पेपर फर्जी है तो कोर्ट मे जाओ और चेक करा लो बोलते हुए वे लोग एक राय होकर अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लाम केसरी डण्डा से व साथी मारपीट करने लगे। प्रार्थी की शिकायत पर 01 योगेश केसरी उर्फ लाम केसरी पिता महेश केसरी उम्र 27 साल निवासी दयालबंद चौक शिव मंदिर गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ0ग0 02 धमेन्द्र कुमार वैष्णव पिता नर्मदा प्रसाद वैष्णव उम्र 36 निवासी श्याम नगर लिगियाडीह थाना सरकण्डा बिलासपुर को दिनांक 29/06/2022 को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में-निरी० हरिशचंद्र टान्डेकर, उनि मनोज पटेल, प्र0आर0 559 अरूण मिश्रा, प्र0आर0 384 कमल साहू, आर1306 विजेन्द्र रात्रे, आर 09 जय सिंग ध्रुव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
