बिलासपुर। CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र को नागपुर से बरामद कर लिया गया है। युवक ऑन लाइन सट्टा खेलने का आदि था। कई लोगों से पैसा उधार ले लिया था। इसी कारण से वह भाग गया था। फिलहाल पुलिस ने युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 07/03/2026 को राजा मिश्रा पिता हरप्रसाद मिश्रा उम्र 42 साल फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा के द्वारा थाना में गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराया था। रोहित कुमार अमरेन्द्र कुंमार उम्र 20 वर्ष निवासी महावीर काॅलोनी संगम चैक गया (बिहार), डाॅ.सीवीरमन युनिवर्सिटी कोटा के छात्रावास मे रह कर बी. फार्मेसी चतुर्थ सेमेस्टर की पढाई कर रहा था। दिनांक 06/03/2026 को छात्रावास से अचानक गायब हो गया था। छात्रावास परिसर और उसके सहपाठियो से पूछताछ कर पता तलाश किया गया, लेकिन कुछ भी पता नही चला। थाना कोटा में गुम इंसान क्रमांक 29/2026 कायम कर पता तलाश में लिया गया था। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर लगातार गुम इंसान की पतासाजी गुम इंसान के क्लासमेट, छात्रावास के बच्चो का काॅल डिटेल, बैक एकाउंट का डिटेल प्राप्त कर बारिकी से अवलोकन कर आसपास बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, ग्रामीणो को फोटो दिखाकर किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल सीडीआर प्राप्त कर सीडीआर अवलोकन किया गया। इसके बाद दमोह, मथुरा, वृन्दावन मे जाकर पतासाजी किया गया। लेकिन कोई पता नही चला था। दिनांक 25/04/2026 को टेक्निकल एविडेंस के आधार पर गुम इंसान रोहित कुमार का नागपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल टीम रवाना कर दिनांक 26/04/2026 को नागपुर में बरामद कर थाना लाया गया। पुछताछ करने पर रोहित कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त था। कई लोगो से उधारी लेकर गेम में पैसें लगाता था। लेकिन अपने पिताजी को बताने से डरता था। इसी डर से प्लानिंग कर हॉस्टल से भाग गया था। बरामदगी के बाद गुम इंसान को उसके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सउनि गोपाल खाण्डेकर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, सायबर सेल आरक्षक प्रशांत राठौर का विशेष भूमिका रही।
नाम गुम इंसान- रोहित कुमार पिता अमरेन्द्र कुमार उम्र 20 साल साकिन महावीर कालोनी संगम चैक गया जिला गया बिहार हा.मु. डाॅ.सीवी रमन महाविद्यालय कोटा बालक छात्रावास करगी रोड कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
