जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास

बिलासपुर। जिला पंचायत के विशेष सामान्य सभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली पार्टियों और सांसदों का निंदा प्रस्ताव पास किया गया है। सामान्य सभा में कहा गया कि अधिनियम का विरोध करने वालों को महिला विरोधी सोच बताया।मंगलवार दिनांक 28.04.2026 को जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक राजेश सूर्यवंशी, सभी सभापति, जिला पंचायत सदस्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल एवं जिला स्तर के सभी विभाग अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में ज्ञान भारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण और सुशासन तिहार 2026 पर चर्चा की गई। “सुशासन तिहार 2026” के विषय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा विशेष सामान्य सभा में इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “छ०ग०शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार राज्य शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शासन द्वारा सुशासन तिहार 2026″ संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह पर जन समस्या निवारण शिविर” आयोजित किया जाना है। दिनांकवार विकासखण्ड बिल्हा में 08 शिविर मस्तूरी 08 शिविर तखतपुर 08 शिविर एवं कोटा में 07 शिविर आयोजित तिथि अनुसार किया जाना है। ज्ञान भारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत् भारत की अमूल्य पांडुलिपि विरासत के संरक्षण संवर्धन और दस्तावेजीकरण के लिए प्रांरभ की गई एक राष्ट्रीय पहल है। इन पांडुलिपियों में हमारी सभ्यता का ज्ञान परंपराएँ विज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक स्मृतियों सुरक्षित है।
विशेष सामान्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पारित न होने पर सदस्यों द्वारा निदा प्रस्ताव पारित किया गया। महिला विरोधी सोच का सभा द्वारा विरोध किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप श्रीमती भारती नीरज माली सभापति, श्रीमती अम्बिका विनोद साहू सभापति, सभापति, श्री निरंजन सिंह पैकरा सभापति, श्रीमती राधा खिलावन पटेल, श्रीमती जयकुमारी प्रभु जगत सदस्यगण एवं श्रीमती शिवानी सिंह उप संचालक पंचायत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *