रायपुर। बालोद जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां आधीरात के बस में आग लग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि 15 मिनट में बस जलकर खाक हो गई। इस बस में 50 बाराती बैठे थे। सबकी जान बच गई है लेकिन बस में उनका सामान पूरी तरह से जल गया। हालांकि बारातियों को दूसरी बस में बैठकर भेजा गया। जानकारी के अनुसार शर्मा ट्रेवल्स की बस (CG 07 E 1171) कांकेर जिले के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिले के बड़गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास पहुंची अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में बैठे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर तुरंत बस से बाहर निकलने लगे। कई लोगों ने खिड़कियों और दरवाजों के जरिए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर बारातियों की मदद करने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनट में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। यात्री बस से उतरने में थोड़ी सी भी लापरवाही करते या देर करते तो कई लोग बस के साथ जलकर खाक हो जाते।
लेकिन यात्रियों की जागरूकता के कारण ही इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि यात्रियों का सामान और बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि बस कुछ और दूरी तय कर लेती तो हादसा गंभीर हो सकता था। कई लोग आग की चपेट में आ जाते।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
