बिलासपुर। चिंगराजपारा में आपसी झगड़े में युवक ने बुआ के लड़के की हत्या कर दी है। दोनो के झगड़ा इतना बढ़ा की एक ने दूसरे के सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चिंगराजपारा सूर्या चौक में प्रकाश ठाकुर उर्फ कांदा को उसी के भाई प्रदीप सिंह ठाकुर ने सर में पत्थर पटक कर हत्या कर दी है।पुलिस के अनुसार दोनो ममेरे भाई है। तीन लोग एक ही घर में रहते थे। नियमित पीने_खाने वाले है। इनके खिलाफ पुराने आपराधिक रिकार्ड भी है। बताया जा रहा है की सोमवार की रात सब खाना खा रहे थे इसी दौरान प्रकाश और प्रदीप के बीच झगड़ा हो गया और प्रदीप ने प्रकाश के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसके बाद सरकण्डा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। तलाश के दौरान रात मे ही सरकंडा पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
