बिलासपुर। नेशनल हाइवे मे ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाले 3 आरोपियो को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में लूटे गए मोबाइल, लूट की रकम 5900 रुपए, एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं रॉड जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को शेखर चतुर्वेदी पिता देवादास चतुर्वेदी उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम जनकपुर छुरिया थाना छुरिया जिला राजनांदगांव थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने ट्रक क्रमांक CG 08 AL 6721 को लेकर जल गांव मध्यप्रदेश खाली करेट लेकर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 04/00 बजे नेशनल हाईवे भदौरा चौक के पास पहुचे ही थे की एक एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल काला रंग में तीन अज्ञात लोग सवार होकर आए और हाथ दिखा कर ट्रक को रोका। जब ब्रेकर के पास ट्रक को रोका तब सामने रोड में मोटरसाइकिल को लेटा दिया और उनमें से दो व्यक्ति ट्रक के दोनों दरवाजा से ट्रक में चढ़कर मुझे चाकू दिखाकर पैसे की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर मुझे तथा मेरे साथ ही दीपक कुमार ठाकुर को थप्पड़ मारने लगे। वह मेरे जेब में रखे ₹30000 रुपया नगद व मेरे मोबाइल रेडमी नोट प्रो प्लस जबरदस्ती छीन लिया। उसी समय एक व्यक्ति जो रोड में खड़ा था मोटरसाइकिल को उठाकर चालू किया और तीनो मोटरसाइकिल में बैठकर जाजगीर तरफ भाग गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 399/2022 धारा 394 IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपियों का पता साजी हेतु थाना मस्तूरी एवं A. C. C. U. टीम बिलासपुर के साथ सयुंक्त टीम बना कर आरोपियों का पता तलाश किया गया। पता तलाश के दौरान स्थानीय सूचनातंत्र एवं सीसीटीवी फुटेड की मदद से सदैहियो को पकड़ कर थाना लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर सदेही 1 चंद्र प्रकाश भार्गव पिता सुनील भार्गव साकिन कोसमडीह 2 महेंद्र सिंह ठाकुर पिता उदय सिंह ठाकुर साकिन खैरा 3 लकेश्वर यादव पिता अनुवादी यादव साकिन खैरा ने अपराध घटना कारित करना स्वीकार किया। जिससे लुटे गए मोबाइल एवं पैसे को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्यवाही में निरीक्षक हरविंदर सिंह निरीक्षक प्रकाश कांत सब इंस्पेक्टर प्रसाद सिन्हा, अजय वारे, एएसआई बी. एस राजपूत, दाऊ लाल बरेठ, प्रधान आरक्षक पुहुप सिंह, सुबंध साय सिदार, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, दीपक यादव, सत्य कुमार पटेल, निखिल जाधव, शिव शंकर कुर्रे, शशी करण कुर्रे, सुरेंद्र जांगड़े, कृष्णा महिलांगे, गजपाल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :-1 लखेश्वर यादव पिता अनुवादी यादव उम्र 20 वर्ष साकिन खैरा
2 महेंद्र सिंह ठाकुर पिता उदय सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष साकिन खैरा
3 चंद्र प्रकाश भार्गव पिता सुनील भार्गव 24 वर्ष साकिन कोसमडीह थाना मस्तूरी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
