बिलासपुर। शराब पीकर स्कूल आने वाले बंगलाभांठा प्राथमिक स्कूल (कोटा विकासखण्ड) के सहायक शिक्षक लखनसिंह पैंकरा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर जनचौपाल में मिली शिकायत की जांच में आरोप सही पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पुडू के सरपंच एवं ग्रामीणों ने जनचौपाल में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिक्षक के कारनामों की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने मामले की बीईओ कोटा से जांच कराई। शिकायत सही पाई गई। श्री पैकरा का बर्ताव शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल, स्वेच्छाचारिता पूर्ण एवं अनुशासनहीन पाया गया। शिक्षक श्री पैकरा को शो कॉज नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुना गया। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने निलंबित करते हुये चपोरा स्कूल में मुख्यालय निर्धारित किया है। जीवन निर्वाह भत्ता उन्हें इस दौरान मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
