बिलासपुर। जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने तखतपुर एवं मस्तूरी विकासखण्ड में खाद दुकानों पर छापामार शैली में निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस तीन सप्ताह के लिए निलंबित करते हुए इस अवधि में खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

निलंबन की कार्रवाई बिल्हा विकासखण्ड के सेलर गांव के पिन्टू कृषि केंद्र तथा तखतपुर विकासखण्ड अंतर्गत सकरी के ओमप्रकाश अग्रवाल और बेलपान के देवनारायण साहू के फर्माें के खिलाफ की गई है। यह कार्रवाई कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी.हथेश्वर के नेतृत्व में सहायक संचालक शशांक शिन्दे, आशुतोष श्रीवास्तव, कृषि विस्तार अधिकारी आर.एस.गौतम ने की है।
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम को देखते हुए किसानों द्वारा खेतों में बुआई का कार्य चल रहा है। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिले यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसानों को सुविधाजनक तरीके से पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति हो सके।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
