रमण किरण के अमूर्त पेंटिंग की प्रदर्शनी, शहर विधायक शैलेश पांडे और CVRU के कुलपति ने किया शुभारंभ

बिलासपुर। प्रसिद्ध कलाकार व्ही व्ही रमण किरण के पेंटिंग्स की प्रदर्शनी बुधवार को राघवेंद्र हाल में आयोजित की गई है। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शहर विधायक शैलेंद्र पांडे और डॉ सीवी रामन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर पी दुबे के हाथों किया गया। प्रदर्शनी में रमण किरण की 40 पेंटिंग्स रखी गई है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि रमण किरण के पेंटिंग में रंगों का अद्भुत संयोजन दिखाई दे रहा है। पेंटिंग से स्पष्ट हो रहा है की कलाकार किसी भी विषय को लेकर कितनी गहराई तक सोच रहे है। इस अवसर पर उन्होंने शहर में एक आर्ट गैलरी की आवश्यकता बताई और कहा कि शहर में एक सर्व सुविधायुक्त आर्ट गैलरी का होना जरूरी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर एक प्रस्ताव रखा जाएगा। ताकि शहर ले कलाकारों को एक शानदार आर्ट गैलरी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर डॉ सीवी रामन विवि के कुलपति प्रो आरपी दुबे ने कहा कि रमण किरण के द्वारा बनाए गए मॉर्डन आर्ट में बहुत से गहरे अर्थ छिपे हुए है। क्लाकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता की झलक दिखाई पड़ती है। इस अवसर पर साहित्यकार, डॉ श्रीकांत वर्मा शोधपीठ के अध्यक्ष राम कुमार तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा की उनकी कलाकृतियों में रंगों का संयोजन, रेखाओं की लय और आकारों के बनते मूर्त_अमूर्त कृतियां हर बार नया अनुभव देता। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ अजय पाठक, राजेंद्र मौर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, नीरज धर दीवान, उमेश मौर्य, वन्यप्रेमी शिरीष डामरे, सुनील शर्मा, मनोज तिवारी, भुट्टो राज नाज, राकेश शर्मा, शिव तिवारी, विनोद कुशवाहा, श्याम पाठक, पंकज गुप्ते समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, कलाप्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *