बिलासपुर। अपनी पत्नि और सास पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आये दिन पत्नी से मारपीट और झगड़ा करता रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना यादव पिता स्व. धनीराम यादव उम्र 52 साल साकिन रामनगर लिंगियाडीह बिलासपुर ने 13 जुलाई को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लडकी अंजली यादव उसे फोन कर बतायी कि उसे और उसकी मॉ सकुन यादव को सौमेश चाकू मार दिया है।उन्हें 112 डॉयल वाहन से लाकर सिम्स अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। प्रार्थी अस्पताल पहुंचकर अपनी बेटी अंजली से घटना के संबंध में पूछताछ किया तो बतायी कि उसका पति सोमेश 01 सप्ताह पूर्व झगडा करके अपनी माँ के यहाॅ रहने चला गया था और जान से मारने की धमकी दिया था। कहा था कि उसके पास आने की जरूरत नही है 12 जुलाई को रात्रि में खाना खाकर जब अंजली यादव और उसकी मॉ सकुन यादव सोये थे तथी रात्रि करीब 10:00 बजे कुछ आवाज आया तो अंजली यादव घर का दरवाजा खोली। बाहर कोई नही था तब अंजली घर के अंदर आ रही थी तभी घर के बाथरूम से उसका पति सोमेश यादव निकला जो छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया था। वह हाथ में धारदार चाकू लेकर आया था और अंजली को देखते ही गाली गलौच करते हुये अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या करने की नीयत से दाहिने हाथ में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया।जब अंजली यादव की मॉ सकुन बीच बचाव करने आयी तो उसे भी चाकू से मर दिया। जिससे उनके बाये हाथ में गंभीर चोट लगी है। अपनी जान बचाने के लिये दोनो भागते हुये पड़ोस में गये वहाँ भी सौमेश यादव हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 803/2022 धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी सोमेश यादव को घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। आरोपी सोमेश यादव पिता रामू यादव उम्र 28 निवासी पीपलपारा लिंगियाडिह को गिरफतार किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू उनि एच. आर. यदु आरक्षक गोवर्धन शर्मा सत्येन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
