जशपुर। पत्नी ने अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला हमेशा फोन पर किसी से बात करती थी। इस पर उसके पति ने पूछ लिया था कि तुम किससे बात करती हो ? इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और उसने पति पर पेट्रोल डालकर आग दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। डोड़काचौरा निवासी राम गोस्वामी(45) ने 2012 में पत्नी के खत्म होने के बाद दूसरी शादी बिरसमनी बाई(32) से की थी। राम को दूसरी शादी से भी 2 बच्चे हैं, वहीं उसकी पहली पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। बिरसमनी बाई आए दिन किसी से फोन पर बात करती थी। इसी बात से राम गोस्वामी नाराज रहता था। 21 जुलाई को भी महिला सुबह के वक्त किसी से बात कर रही थी। बच्चे भी घर पर थे। उसी दौरान राम ने ये देख लिया तब उसने फिर यही पूछा कि तुम हमेशा किस से बात करती रहती हो। ये सुनते ही महिला नाराज हो गई और बोली की आज मैं तुमको मार डालूंगी। इसके बाद उसने राम की पहली पत्नी के बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल निकालकर राम के ऊपर डाल दिया और माचिस मार दी। घटना के वक्त राम के बेटी कमरे से ही ये सब देख रही थी। वारदात को अंजाम देकर महिला दूसरे कमरे में चले गई थी। पीड़ित ने किसी प्रकार से जलते हुए हालत में ही दरवाजा खोला, तब उसकी बेटी कमरे से निकली। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शाम को ही राम की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी महिला भी घर पर ही थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
